बार बार भूख लगे तो क्या करे?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 10:00

हर समय लगने वाली भूख को शांत रखने के 5 कारगर उपाय :-

नींद का समय निश्चित करें

हेल्थलाइन के अनुसार, अगर आप अपनी जीवनशैली के चलते नींद कम ले रहे हैं तो इसे बदल डालिए. आठ घंटे की पूरी नींद लेने पर बार-बार भूख लगने की समस्या खत्म हो जाएगी.

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें

ज्यादा भूख को नियंत्रित करने का असरदार तरीका है कि पानी पीते रहें. खाने से पहले खासतौर पर पानी पीने से देर तक भूख नहीं लगती, इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें.

भूख लगे तो सेब खाएं

भूख लगे तो तला भुना या मसालेदार खाने की बजाय एक सेब खाएं. सेब में भरपूर फाइबर मौजूद है, जो आपकी भूख को भी शांत करेगा और शरीर में फाइबर की कमी पूरी करेगा. इसके अलावा, सेब इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन भूख शांत करने में मदद करता है.

भूख लगे तो दलिया खाएं

भूख लगे तो दलिया खाना चाहिए. इसमें पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखता है. इसे खाने से फाइबर भी मिलेगा और प्रोटीन भी. इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहेगा, लेकिन शरीर में फैट जमा नहीं होता.

अखरोट से दूर होगी बार-बार भूख लगने की समस्या

अगर बार-बार भूख लगती है तो अखरोट खाना चाहिए. अखरोट में खूब प्रोटीन और फाइबर होता है. इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है और इसे खाने के बीद नींद भी अच्छी आती है.

चबा-चबा कर आराम से भोजन करें

अगर आप जल्दीबाजी में भोजन करते हैं तो इस आदत को बदल लेना चाहिए. दरअसल, जल्दीबाजी में खाना खाने से पेट को हमेशा भूख महसूस होती रहती है. अगर आराम से चबा-चबा कर भोजन करेंगे तो भोजन सही से पचेगा और इससे मिलने वाली ऊर्जा शरीर को भूख महसूस नहीं होने देगी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info